| Indian Army Agniveer Bharti 2026 : इंडियन आर्मी में आई नई भर्ती, 1 फरवरी से शुरू आवेदन! |
Indian Army Agniveer Bharti 2026 : इंडियन आर्मी में शामिल होने का एक बहुत ही शानदार मौका आ चुका है जी हां दोस्तों अगर आप लोग भी अग्नि वीर वैकेंसी का इंतजार कर रहे थे तो आप सभी का इंतजार अब समाप्त हो चुका है क्योंकि इंडियन आर्मी में एक नई वैकेंसी आ चुकी है जिसके लिए 1 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू हो जाएगा तो जल्द से जल्द आप लोग पूरी जानकारी पढ़ कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Bharti 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10th की परीक्षा पास कर ली है बता दें कि इस वैकेंसी के लिए केवल अविवाहित पुरुष ही ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे और इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया जाने वाला है।
Indian Army Agniveer Age Limit 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर 2026 वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने हेतु आवश्यक है कि आवेदन करने वाला पुरुष अविवाहित हो इसके अलावा जिनकी उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच है केवल वैसे उम्मीदवारों को ही आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा इस प्रकार जिन भी अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर 2005 से 1 अप्रैल 2009 के बीच हुआ हो वह आसानी से इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
Indian Army Agniveer 2026 Selection Process
अगर हम इंडियन आर्मी अग्निवीर 2026 वैकेंसी के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो कि कंप्यूटर आधारित होगी इसके बाद रैली का आयोजन होगा जिसमें दौड़, ऊंची कूद, बीम आदि शामिल होंगे इसके बाद कैंडीडेट्स का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा और अंतिम रूप से मेरिट लिस्ट फिजिकल एक्जाम तथा रिटन एग्जाम में प्राप्त किए गए मार्कशीट के आधार पर जारी किया जाएगा हालांकि यह केवल जीडी तथा ट्रेड्समैन के पदों के लिए होगी अन्य के लिए नहीं होगी।
Indian Army Agniveer GD Bharti 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर 2026 वैकेंसी के लिए जनरल ड्यूटी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है जिसमें न्यूनतम 45% अंक होना जरूरी है इसके अलावा प्रदेश सब्जेक्ट में काम से कम 33% अंक होने चाहिए इसके साथ-साथ उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है और जिनके पास LMV लाइसेंस होगा उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता देने की भी बात रखी गई है।
इसके अलावा जनरल ड्यूटी पदों के लिए एग्जाम पैटर्न के बारे में बात करते हैं तो यह परीक्षा पूरे 100 अंकों की होगी जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग निर्धारित की गई है इस परीक्षा में सामान्य विज्ञान के 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्न, गणित के 15 प्रश्न तथा रीजनिंग से पांच प्रश्न पूछे जाएंगे इस प्रकार जीडी पदों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट फिजिकल के अंक तथा रिटन एग्जाम के अंकों को मिलाकर बनेगा फिजिकल एक्जाम भी 100 अंकों के रहेंगे।
Indian Army Agniveer Technical Bharti 2026 All Updates
अगर आप लोग इंडियन आर्मी में टेक्निकल पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ होना जरूरी है इसके अलावा हर विषय में 40% कम से कम मार्क सोना अनिवार्य है और आपकी परीक्षा में कम से कम 50% अंक आपने प्राप्त किया हो या फिर अगर आपने दसवीं पास किया है और आपके पास 2 साल का आईटीआई या डिप्लोमा है तो आप लोग आसानी से आवेदन फार्म को भर सकते हैं।
इसके अलावा अगर हम इंडियन आर्मी अग्निवीर 2026 में टेक्निकल पदों के लिए परीक्षा पैटर्न के बारे में बात करते हैं तो लिखित परीक्षा पूरे 200 अंकों की रहेगी जिसमें टोटल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न चार अंको का होगा और प्रत्येक गलत के लिए एक अंक काट लिए जाएंगे इसमें मैथ्स तथा फिजिक्स के 15-15 प्रश्न रहेंगे एवं GK तथा केमिस्ट्री विषय से 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके अलावा आईटीआई या फिर डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों को 20 से 50 मार्क्स का बोनस मार्क्स भी प्राप्त होगा।
अंत में हम सबसे महत्वपूर्ण जानकारी जो इंडियन आर्मी टेक्निकल पदों के लिए बता देना चाहेंगे कि इसमें लिखित परीक्षा तो 200 अंकों की होगी और इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट भी बनेगी हालांकि फिजिकल एक्जाम भी इसके लिए देना होगा जो कि केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी इसके मार्क्स मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
| RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online For 22000 Post |
| Bihar Police Constable 2026 Vacancy : बिहार सरकार की घोषणा, इस तारीख तक 22 हजार वैकेंसी आना तय! |