| Bihar Chowkidar New Bharti 2026 Notice: 10th पास के लिए चौकीदार भर्ती, कब शुरू होगा आवेदन? |
Bihar Chowkidar New Bharti 2026 Notice : बिहार सरकार द्वारा अगले 5 वर्षों में दो करोड़ नौकरियां देने की बात की गई है जिसके तहत बहुत तेजी से काम शुरू हो चुका है जी हां दोस्तों अभी बिहार दरोगा की वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा चल रही है और इसी बीच बिहार पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा मौका है जी हां साथ में बिहार चौकीदार भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसमें सिर्फ 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर पाएंगे तो आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में पूरी विस्तृत इनफार्मेशन देने वाले हैं।
Bihar Chowkidar New Bharti 2026 Notice
जी हां साथियों दरअसल आपको बता दें कि गृह विभाग द्वारा बिहार चौकीदार 2026 के लिए 20 जनवरी को एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इस नोटिफिकेशन को जारी करते हुए यह साफ-साफ जानकारी स्पष्ट कर दी गई है कि बहुत ही जल्द बिहार सरकार के द्वारा चौकीदार भर्ती एवं इसके साथ-साथ दफादार एवं वरीय दफादार पदों के लिए वैकेंसी आने वाली है जिसके तहत 21 जनवरी को बैठक का आयोजन होगा इसके बाद वैकेंसी तथा उससे जुड़ी और भी अन्य डिटेल्स साफ-साफ स्पष्ट कर दी जाएगी।
Bihar Chowkidar Bharti 2025 Age Limit
बता दें कि अभी-अभी जो नोटिस वायरल हुई है उसमें बिहार चौकीदार 2025 वैकेंसी के लिए आवेदन करने हेतु उम्र सीमा भी तय कर दी गई है जिसके अनुसार 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन में हिस्सा ले पाएंगे वही पिछड़ा वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष तथा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
क्या होगी चयन की प्रक्रिया?
बता दें कि अभी तक सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है हालांकि जैसे ही वैकेंसी निकल कर आती है जो की 30 अप्रैल तक संभव है इसके बाद पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी हालांकि वायरल नोटिस के मुताबिक चौकीदार पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा तथा फिजिकल एक्जाम के आधार पर किया जाएगा।

Bihar Chowkidar Form Kaise Bhare 2026
अगर हम परीक्षा की प्रकृति के बारे में बात करते हैं तो चौकीदार पदों के लिए उम्मीदवारों को 75 अंकों की लिखित परीक्षा के बाद 50 अंकों की फिजिकल परीक्षा देनी होगी और इस प्रकार पूरे 125 मार्क्स में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी आपको बता दें कि फिजिकल की परीक्षा के लिए वैकेंसी से 5 गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से क्वालीफाई किया जाएगा इसके बाद उन सभी की फिजिकल एक्जाम होगी एवं मेडिकल तथा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी।
अगर हम फिजिकल परीक्षा के बारे में बात करते हैं तो इसमें दौड़ के लिए सर्वाधिक 30 अंक निर्धारित होंगे वही ऊंची कूद एवं गोला फेक के लिए 10-10 मार्क्स दिया जाएंगे जो की महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया निर्धारित किए गए हैं जिससे आप नोटिस में पढ़ सकते हैं।
बिहार चौकीदार 2026 के लिए जानें Exam Pattern
परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको एग्जाम पैटर्न के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए बिहार चौकीदार 2026 के तहत लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी और सभी 75 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के रहेंगे यानी की प्रत्येक क्वेश्चन के लिए चार ऑप्शन आपको मिलेंगे और प्रश्न पत्र को हल करने के लिए पूरे 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
Bihar Chowkidar Recruitment Form
अगर आप लोग परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसमें सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता तथा सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे तो आप अपनी सिलेबस के अनुसार अभी से ही तैयारी शुरू कर सकते हैं ताकि परीक्षा आते-आते आप सिलेबस पर मजबूत पकड़ बना सकें!